West Bengal Assembly Elections 2026: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी

कोलकाताः- West Bengal Assembly Elections 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में राज्य की कुल 294 सीटों में से 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कई जिलों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने की रिकॉर्ड मतदान की अपीलः-

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं और युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आगे आने का आग्रह किया।

हाई-प्रोफाइल सीटों पर कड़ी टक्करः-

इस चरण में कई चर्चित सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का सामना विपक्ष के नेता Suvendu Adhikari से है। इसके अलावा नंदीग्राम सीट भी चर्चा में है, जहां राजनीतिक मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है।

1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव परः-

आपको बता दे कि दूसरे चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,228 पुरुष और 220 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। दक्षिण 24 परगना के भांगर क्षेत्र में सबसे अधिक 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि हुगली जिले में सबसे कम 5 उम्मीदवार मैदान में हैं।

3.21 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसलाः-

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं, जो संबंधित क्षेत्रों की कुल आबादी का लगभग 64 प्रतिशत है। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सभी मतदाताओं को EPIC कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

वहीं इन सीटों पर 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 3,243 मतदाता हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 1,96,801 है। इसके अलावा 146 NRI और 39,961 सेवा मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इन जिलों में हो रहा मतदानः-

मतदान राजधानी Kolkata सहित नदिया, पूर्वी बर्दवान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों की सीटों पर हो रहा है। क्षेत्रफल के लिहाज से कोलकाता की जोड़ासांको सीट सबसे छोटी (3.48 वर्ग किमी) है, जबकि नदिया जिले की कल्याणी सीट सबसे बड़ी (135 वर्ग किमी) है।

कुछ सीटों पर मतदाताओं की संख्या में अंतरः-

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उत्तर 24 परगना के भाटपारा में सबसे कम 1,17,195 मतदाता हैं, जबकि हुगली जिले के चुंचुड़ा में सबसे अधिक 2,75,715 मतदाता पंजीकृत हैं।

दूसरे चरण का मतदान पश्चिम बंगाल की सत्ता की दिशा तय करने में निर्णायक माना जा रहा है। अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

16 दिनों बाद टूटा देवेंद्र महतो का अनशन: JSSC-CGL और TDPL परीक्षाएं रद, अब CID जांच पर टिकीं निगाहें

रांची:- झारखंड की राजधानी में बीते 25 जुलाई से चल रहे छात्र आंदोलन की जीत हुई। सरकार द्वारा विवादित परीक्षाओं को रद करने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *