मोतिहारी शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पटना:- बिहार के पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SIT ने इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी और जहरीली स्पिरिट सप्लाई करने वाले सरगना सतीश चंद्र चौधरी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गाजियाबाद में फर्जी स्पिरिट कंपनी चलाकर अवैध तरीके से जहरीला पदार्थ सप्लाई करता था।

S.P स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सतीश चंद्र चौधरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सुक्रौली गांव का निवासी है और गाजियाबाद में फर्जी नाम से स्पिरिट निर्माण व सप्लाई का सिंडिकेट संचालित कर रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि 31 मार्च को उसने 85 बाल्टी जहरीली स्पिरिट कोटवा थाना क्षेत्र के सोवईया गांव निवासी लवकुश यादव को सप्लाई की थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि लवकुश यादव ने इस स्पिरिट को आगे खलीफा यादव और कन्हैया यादव को बेचा, जिसके बाद यह जहरीला नेटवर्क नागा यादव, संजीत यादव, रुपेश यादव और जिम्बू बैंठा समेत अन्य शराब धंधेबाजों तक फैल गया। इसी जहरीली स्पिरिट से बनी शराब के सेवन से तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में मौत का तांडव मच गया।

इस दर्दनाक कांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। कई पीड़ितों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है। मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद यादव, सम्पत साह, लड्डू साह, परीक्षण मांझी, योद्धा मांझी, आलियास मियां, हरिलाल भगत, लालकिशोर राय और विनोद साह शामिल हैं

वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम सुराग  भी मिलेः-

पुलिस को पूछताछ के दौरान वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले हैं, जिससे पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हो गया है। मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि SIT की टीमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस जहरीले नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिससे इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ेः-

 

Related Posts

गंभीर आरोपों के घेरे में Bihar BJP का नया सम्राट

पटना:-  Bihar BJP की राजनीति में एक बड़े बदलाव के बीच सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही विवादों और आरोपों से घिरा हुआ भी।…

Farmer ID नहीं तो बंद होंगे लाभ के रास्ते, Digital सुधार या किसानों पर नया दबाव ?

नई दिल्ली:- भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों की स्थिति सुधारना हमेशा से सरकारों की प्राथमिकता रही है। केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर किसानों की आय बढ़ाने, खेती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *