Asha Bhosle का निधन, मुंबई के Shivaji Park में आज होगा अंतिम संस्कार

मुंबईः– भारतीय संगीत जगत की महान पार्श्व गायिका Asha Bhosle का निधन संगीत प्रेमियों के लिए गहरा आघात लेकर आया है। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सीने में संक्रमण और उम्र से जुड़ी कमजोरी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क मेंः-

परिवार और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, Asha Bhosle का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे Shivaji Park में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे उनके लोअर परेल स्थित निवास ‘कासा ग्रांडे’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां फिल्म, संगीत और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देंगी।

आपको बता दे कि आशा भोसले का करियर छह दशकों से भी अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दीहिंदी सिनेमा के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल और कई अन्य भाषाओं में भी उन्होंने अपनी गायकी का जादू बिखेरा। उनकी आवाज में विविधता और प्रयोगधर्मिता उन्हें अन्य गायिकाओं से अलग बनाती थी।

उन्होंने R. D. Burman, O. P. Nayyar और Khayyam जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम करते हुए कई यादगार गीत दिए, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

सम्मान और उपलब्धियां

अपने अतुलनीय योगदान के लिए आशा भोसले को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए।

शोक की लहरः-

उनके निधन की खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, फिल्मी सितारों और संगीतकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर बताया।

संगीत की अमर विरासतः-

Asha Bhosle का जाना भारतीय संगीत उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी और उनके गीत हमेशा श्रोताओं के दिलों में जीवित रहेंगे।

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *