पहचान, पढ़ाई और राजनीति: Samrat Chaudhary विवादों के घेरे में

पटना:- बिहार की राजनीति में इन दिनों केवल जातीय समीकरण और सत्ता संतुलन ही नहीं, बल्कि नेताओं की व्यक्तिगत विश्वसनीयता भी बहस के केंद्र में आ गई है। Samrat Chaudhary को लेकर उठ रहे सवाल इस बहस को और तीखा बना रहे हैं।

जहां एक ओर उनके उभार को भाजपा की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके शैक्षणिक, व्यक्तिगत और चुनावी हलफनामे में दिए विवरणों को लेकर कई गंभीर आरोप और सवाल सामने आ रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता पर सवालः-

Samrat Chaudhary के चुनावी हलफनामों में दर्ज शैक्षणिक विवरण को लेकर विरोधियों ने गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 2010 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी शिक्षा “upto 7th” बताई थी, जबकि 2020 के हलफनामे में उनकी उच्चतम योग्यता “Doctor of Litt.” (साहित्य में डॉक्टरेट यानि कि Ph.D.) California Public University, USA बताया है। इससे पूर्व उन्होंने PFC कोर्स Kamraj University से किया है।

आलोचकों का सवाल है कि यदि यह बदलाव सही है, तो मैट्रिक और आगे की पढ़ाई कब और कैसे पूरी हुई – इस पर स्पष्टता क्यों नहीं है?

नाम और उम्र को लेकर विवादः-

सम्राट चौधरी के अलग-अलग दस्तावेजों में नाम और उम्र को लेकर भी विरोधाभास के आरोप लगाए जा रहे हैं। 1996 के एक शैक्षणिक रिकॉर्ड में उनका नाम “सम्राट चंद्र मौर्य” बताया जाता है, जिसमें जन्मतिथि 1 मई 1981 दर्ज होने का दावा किया जाता है। 2005 के विधानसभा चुनावी हलफनामे में नाम “राकेश कुमार” और उम्र 26 वर्ष बताई गई। 2010 के हलफनामे में “सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार” और उम्र 28 वर्ष दर्ज है।

वहीं 2020 के MLC चुनावी हलफनामे में नाम “सम्राट चौधरी” और उम्र 51 वर्ष बताई गई है। इन तथ्यों के आधार पर विरोधी यह सवाल उठा रहे हैं कि अलग-अलग समय पर उम्र और नाम में इतना अंतर कैसे संभव है?

राजनीतिक आरोप और जवाबदेही का सवालः-

इन मुद्दों को लेकर, NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के मुख्य घटक दल जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य (MLC) नीरज कुमार, जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सहित कई विपक्षी नेताओं ने सम्राट चौधरी पर जनता और चुनाव आयोग को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।

हालांकि, इन आरोपों पर अब तक कोई अंतिम न्यायिक या आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। ऐसे में यह मामला फिलहाल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है, लेकिन इससे उनकी छवि और विश्वसनीयता पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

भाजपा की रणनीति पर उठते सवालः-

पूर्व में RJD और JDu में अपनी राजनीति चमका चुके सम्राट चौधरी को विपक्षी खेमे के नेता लालू यादव के राजनीतिक शिष्य के रूप में भी देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। एक ओर पार्टी सम्राट चौधरी को एक मजबूत OBC चेहरे के रूप में आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर उन पर लग रहे आरोप विपक्ष को हमला करने का मौका दे रहे हैं।

यह पूरा घटनाक्रम इस बड़े सवाल को जन्म देता है कि क्या भाजपा अब वैचारिक और नैतिक मानकों से अधिक चुनावी गणित और राजनीतिक उपयोगिता को प्राथमिकता दे रही है?

निष्कर्ष: सियासत में ‘सत्य’ बनाम ‘रणनीति’

बिहार की राजनीति में यह प्रकरण केवल एक नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यापक प्रवृत्ति को दर्शाता है – जहां जातीय समीकरण, राजनीतिक ताकत और व्यक्तिगत छवि, तीनों का जटिल मिश्रण सत्ता का रास्ता तय करता है।

सम्राट चौधरी के मामले में उठे सवालों का अंतिम सच चाहे जो भी हो, लेकिन यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में उनकी राजनीति इन आरोपों और उनके जवाब पर काफी हद तक निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *