आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के Deputy Leader पद से हटाया

नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन में अहम बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप नेता (Deputy Leader) के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल को नया उप नेता नियुक्त किया है।

इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे पार्टी के अंदर बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

  1. Deputy Leader पद से हटाए जाने के बाद बढ़ी अटकलें:

राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उनके पार्टी से निष्कासन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

पार्टी गतिविधियों से दूरी:

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा पार्टी की प्रमुख गतिविधियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रिहाई, शराब मामले में कोर्ट से राहत, अरविन्द केजरीवाल के जेल में रहते हुए, किसी भी प्रकार का अपने सुप्रीमों के बचाव में कोई बयान नहीं जैसे कई मामलों में नजर नहीं आए, जिससे अटकलों को और बल मिला।

बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं:

राजनीतिक हलकों में कई बार यह भी चर्चा उठी कि राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नई नियुक्ति से बदले समीकरण:

डॉ. अशोक कुमार मित्तल को डिप्टी लीडर बनाए जाने से पार्टी के अंदर नेतृत्व संतुलन और रणनीति में बदलाव के संकेत मिलते हैं।

आगे की रणनीति पर नजर:

अब यह देखना अहम होगा कि राघव चड्ढा अपनी राजनीतिक दिशा क्या तय करते हैं?

क्या वे पार्टी में बने रहेंगे, किसी अन्य दल का दामन थामेंगे या स्वतंत्र रूप से अपनी भूमिका मजबूत करेंगे?

Gen Z के बीच लोकप्रियता:

राघव चड्ढा युवाओं, खासकर जेनरेशन जेड (Gen Z) वर्ग के बीच अपनी सॉफ्ट इमेज और शांत शैली के कारण लोकप्रिय माने जाते हैं। संभव है कि वे बिना ज्यादा शोर-शराबे के इसी वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करते रहें।

फिलहाल, आम आदमी पार्टी की ओर से इन सभी अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *