Eid-ul-Adha: राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः- Eid-ul-Adha (बकरीद) के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और PM मोदी सहित देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने इस त्योहार को त्याग, बलिदान, समर्पण और मानवता की सेवा का प्रतीक बताते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि Eid-ul-Adha समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से समाज में प्रेम, सद्भाव और समरसता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

PM Modi ने दी शुभकामनाएंः-

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने कहा कि यह त्योहार समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और खुशहाली की कामना की।

देश के कई अन्य नेताओं ने भी बकरीद के मौके पर शुभकामना संदेश साझा किए। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि बकरीद त्याग और निस्वार्थ भक्ति का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को मानवता और करुणा की दिशा में आगे बढ़ाने का काम करती है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दुनिया भर में रहने वाले भारतीय मुस्लिम समुदाय और देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी पर्व और त्योहार शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाने चाहिए, जिससे देश और समाज के विकास को नई दिशा मिल सके।

RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी Eid-ul-Adha को त्याग, इबादत, बरकत और आपसी सौहार्द का पर्व बताते हुए देशवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी के लिए अमन-चैन, सलामती और खुशहाली की दुआ की।

देशभर में बकरीद का त्योहार धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जा रही है, जबकि लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

16 दिनों बाद टूटा देवेंद्र महतो का अनशन: JSSC-CGL और TDPL परीक्षाएं रद, अब CID जांच पर टिकीं निगाहें

रांची:- झारखंड की राजधानी में बीते 25 जुलाई से चल रहे छात्र आंदोलन की जीत हुई। सरकार द्वारा विवादित परीक्षाओं को रद करने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र…

One thought on “Eid-ul-Adha: राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *