Petrol-Diesel की कीमतों में लगातार हो रहा इज़ाफा

नई दिल्लीः- देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच Petrol-Diesel की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी ने आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

क्या हैं शहरो में नए दामः-

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी। लगातार बढ़ते दामों से लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है, क्योंकि इसका असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें पहले ही 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, जयपुर में 113.40 रुपये और पटना में 113.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 110.60 रुपये और भुवनेश्वर में 108.80 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। नोएडा और लखनऊ जैसे शहरों में भी पेट्रोल 101.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

डीजल की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई में डीजल 97.83 रुपये और कोलकाता में 99.82 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट लागत पर पड़ता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दूध और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।

विपक्ष ने किया सरकार का घेरावः-

विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि आम जनता पहले ही महंगाई से परेशान है और ऐसे समय में लगातार ईंधन महंगा करना लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। लोगों का कहना है कि Petrol-Diesel अब सिर्फ ईंधन नहीं, बल्कि महंगाई का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता अब सरकार से राहत की उम्मीद कर रही है।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *