Cockroach Janata Party से वायरल हुए अभिजीत दिपके, जानिए पूरा मामला

नई दिल्लीः-  डिजिटल दौर में राजनीति और विरोध के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। अब केवल सड़कों पर प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल कैंपेन भी बड़ी बहस छेड़ सकते हैं। इसका ताजा उदाहरण हैं पुणे के युवा रणनीतिकार Abhijeet Dipke, जिन्होंने Cockroach Janata Party (CJP) नाम का एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान शुरू कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

हाल के दिनों में देश के मुख्य न्यायाधीश के एक कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हुई थी। इसी विवाद के बीच अभिजीत दिपके ने युवाओं की बेरोजगारी, सिस्टम और राजनीति पर कटाक्ष करते हुए इस अनोखी डिजिटल पार्टी की शुरुआत की, जिसे देखते ही देखते हजारों युवाओं का समर्थन मिलने लगा।

कौन हैं अभिजीत दिपके?

30 वर्षीय अभिजीत दिपके मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पुणे से की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए, जहां उन्होंने Boston University से पब्लिक रिलेशंस (public Relations)  में मास्टर्स डिग्री हासिल की।

राजनीतिक कम्युनिकेशन और डिजिटल कैंपेनिंग में उनकी रुचि पहले से रही है। साल 2020 से 2023 के बीच वह Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया और चुनाव प्रचार टीम से भी जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल नैरेटिव, मीम कैंपेन और यूथ एंगेजमेंट की रणनीतियों पर काम किया।

कैसे शुरू हुई Cockroach Janata Party ?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश के एक कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। बयान में युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से किए जाने का दावा किया गया, हालांकि बाद में स्पष्ट किया गया कि टिप्पणी फर्जी डिग्री और सिस्टम के दुरुपयोग से जुड़े संदर्भ में थी।

लेकिन इस शब्द ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। अभिजीत दिपके ने इसी मुद्दे को व्यंग्य और डिजिटल एक्टिविज्म का रूप देते हुए Cockroach Janata Party लॉन्च कर दी। पार्टी खुद को “आलसी और बेरोजगार युवाओं की आवाज” बताती है।

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है CJP?

Cockroach Janata Party की वेबसाइट और सोशल मीडिया पोस्ट्स में राजनीतिक व्यंग्य, मीम कल्चर और युवा बेरोजगारी जैसे मुद्दों को बेहद अलग अंदाज में पेश किया गया। यही वजह है कि यह कैंपेन तेजी से वायरल हो गया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। पार्टी का दावा है कि हजारों लोग इसके ऑनलाइन अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। कई राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं में भी इसका जिक्र होने लगा है।

पार्टी के घोषणापत्र में क्या है?

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने व्यंग्यात्मक घोषणापत्र में कई बड़े और विवादित वादे किए हैं। इनमें—

  • रिटायरमेंट के बाद किसी भी मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा सीट न देने की बात
  • चुनावी गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई
  • महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
  • बड़े कारोबारियों के मीडिया प्रभाव पर रोक
  • दल बदलने वाले नेताओं पर लंबी चुनावी पाबंदी

जैसे मुद्दे शामिल हैं।

पार्टी में शामिल होने की अनोखी शर्तें

CJP की सदस्यता शर्तें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। पार्टी के अनुसार सदस्य—

  • बेरोजगार होना चाहिए
  • दिमाग से एक्टिव लेकिन शरीर से “आलसी” होना चाहिए
  • लंबे समय तक ऑनलाइन रहने की आदत होनी चाहिए
  • तंज और शिकायत करने में माहिर होना चाहिए
डिजिटल राजनीति का नया चेहरा

अभिजीत दिपके का यह प्रयोग दिखाता है कि आज की राजनीति में डिजिटल नैरेटिव कितना प्रभावशाली हो चुका है। मीम, व्यंग्य और सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहे, बल्कि युवाओं की नाराजगी और राजनीतिक सोच को सामने लाने का नया प्लेटफॉर्म बनते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *