NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून होगी

नई दिल्लीः- NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में एक बार फिर चिंता और नाराज़गी का माहौल देखने को मिल रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल NTA के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।

लीक मामले के बाद रद्द हई थी परीक्षाः-

दरअसल, 3 जून को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दिया गया था। इस मामले ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल CBI इस पूरे मामले की जांच कर रही है और कई स्तरों पर पूछताछ जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है — आखिर बार-बार परीक्षा प्रणाली में इतनी बड़ी चूक कैसे हो रही है?

NEET जैसी परीक्षा सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और वर्षों की मेहनत से जुड़ा सपना होती है। ऐसे में पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और दोबारा एग्जाम कराने जैसी घटनाएं छात्रों पर मानसिक और आर्थिक दोनों तरह का दबाव डालती हैं। कई अभिभावकों का कहना है कि लगातार हो रही गड़बड़ियों से बच्चों का आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, स्कूली शिक्षा सचिव, NTA के महानिदेशक, CBSE अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा संचालन को पारदर्शी बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

हालांकि सरकार ने निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा कराने का भरोसा दिया है, लेकिन छात्रों और अभिभावकों के बीच भरोसे का संकट अब भी बना हुआ है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *