स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप 2026, फेरान टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को मिली हार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कड़े मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय में फेरान टोरेस के निर्णायक गोल ने स्पेन को खिताब दिला दिया।

विश्व कप जीतने के साथ ही स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (करीब 480 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिली। पिछले विश्व कप की तुलना में इस बार विजेता टीम की इनामी राशि में 8 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी की गई। वहीं, उपविजेता अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर (लगभग 318 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम को 29 मिलियन डॉलर (करीब 279 करोड़ रुपये) मिले, जबकि चौथे स्थान पर रही फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी गई। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 19 मिलियन डॉलर (करीब 183 करोड़ रुपये) और प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) से बाहर होने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर (करीब 144 करोड़ रुपये) मिले।

फाइनल मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद अतिरिक्त समय में स्पेन के स्टार खिलाड़ी फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए स्पेन ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

स्पेन ने 16 साल बाद फिर से फुटबॉल विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने 2010 में पहली बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। पूरे टूर्नामेंट में स्पेन का प्रदर्शन शानदार रहा और उसकी मजबूत रक्षापंक्ति ने केवल एक गोल ही खाया। टीम के मिडफील्डर रोड्रि को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘गोल्डन बॉल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Posts

CWG 2026: ग्लास्गो में जैस्मिन का ‘गोल्डन’ मुक्का! माइकेला वॉल्श को 5-0 से धूल चटाकर जीता सोना

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों का जलवा बरकरार है। 1 अगस्त का दिन भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया  जब स्टार बॉक्सर…

सहवाग से लेकर सूर्या तक: भारतीय T20 कप्तानी की वो कहानी, जो एक इत्तेफाक से शुरू होकर ‘बादशाहत’ तक पहुंची

Indian Team: आज जब हम भारतीय टी20 टीम को दुनिया की सबसे ताकतवर क्रिकेट टीमों में गिनते हैं, तो लगता है कि यह सफर हमेशा से इतना ही चमकदार रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *