वैभव सूर्यवंशी की कामयाबी से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज..!

दिल्लीः- अंडर-19 वर्ल्ड कप में झंडे गाड़ने के बाद आईपीएल 2026 में अपनी धाक जमाने वाले 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस वक्त हर जगह छाए हुए हैं। आईपीएल के बाद इंडिया ए के लिए फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने का इनाम उन्हें टीम इंडिया के टिकट के रूप में मिला है। लेकिन वैभव की यह रॉकेट जैसी रफ्तार से मिली कामयाबी सरहद पार कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने अब इस युवा खिलाड़ी को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दे डाला है।

“इंग्लैंड में रन बनाए तो मानूंगा… तनवीर अहमद की खुली चुनौती

हमेशा अपने बयानों के जरिए चर्चा में रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान वैभव की सफलता पर तंज कसा। तनवीर ने कहा वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ इंडिया की सपाट पिचों पर रन बना रहे हैं। मैं उनके टैलेंट को असली तब मानूंगा जब वो इंग्लैंड के दौरे पर जाकर रन बनाएंगे। जब वो विदेशी पिचों पर खेलेंगे, तब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

उम्र को लेकर भी उगला जहर, रिस्ट टेस्ट पर उठाए सवाल

तनवीर अहमद यहीं नहीं रुके उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर भी उंगली उठा दी। भारत में हुए वैभव के रिस्ट टेस्ट (उम्र जांचने का टेस्ट) को संशय में डालते हुए तनवीर ने कहा वैभव सूर्यवंशी की कलाई का टेस्ट तो इंडिया के अंदर ही हुआ है ना, कहीं बाहर तो नहीं हुआ? ऑस्ट्रेलिया के बड़े मीडिया हाउस ‘फॉक्स’ ने भी शक जताया था कि सूर्यवंशी 15 साल के नहीं हैं। जिसने भी क्रिकेट खेला है उसे वैभव को देखकर शक जरूर होगा। अगर दम है तो उनका एज टेस्ट विदेश में करवा कर दिखाओ।

काम धंधा छोड़ सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों पर नजर!

मैदान पर बेहद औसत रिकॉर्ड रखने वाले तनवीर अहमद का इतिहास रहा है कि वे संन्यास के बाद केवल विवादित बयान देकर ही खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों उनके निशाने पर राजस्थान रॉयल्स के मैच विनर वैभव सूर्यवंशी हैं।

हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट खुद इस समय बदहाली के दौर से गुजर रहा है, लेकिन वहां के पूर्व खिलाड़ियों का पूरा ध्यान सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स की कमियां निकालने में लगा रहता है। दूसरी तरफ, भारतीय खिलाड़ी इन फालतू के बयानों पर ध्यान देने के बजाय मैदान पर अपने बल्ले से जवाब देना बेहतर समझते हैं। अब देखना होगा कि जब वैभव को विदेशी दौरों पर मौका मिलता है, तो वो आलोचकों का मुंह कैसे बंद करते हैं।

Uttam Ojha

उत्तम ओझा पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्हें खास तौर पर क्रिकेट न्यूज़, पॉलिटिकल अपडेट्स, वायरल मुद्दों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर लेखन का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और न्यूज़ पोर्टल्स के लिए कंटेंट राइटर एवं न्यूज क्रिएटर के रूप में कार्य किया है। यह तेज़ और सटीक खबरों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, मैच एनालिसिस और राजनीतिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा वायरल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी लगातार लेखन करते रहते हैं। वर्तमान में डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटर और न्यूज पब्लिशर के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Posts

पासा पलटा: दुनिया को तेल बांटने वाला रूस अब भारत से खरीद रहा पेट्रोल, जानिए क्या हैं कारण?

Russia and India: जो देश कल तक दुनिया के कोने-कोने में कच्चा तेल और ईंधन सप्लाई करता था, आज वो खुद पेट्रोल की किल्लत से जूझ रहा है। जी हां,…

पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी लागू, अब नए आवेदन के लिए देने होंगे इतने रुपये

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराना चाहते हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *