15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड बदलेगा नियम…!

आयरलैंड के बाद इंग्लिश धरती पर मचेगा धमाल, माता-पिता भी रहेंगे साथ; जानिए क्या है पूरा मामला

IND vs ENG | VVIP ट्रीटमेंट : भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज खत्म करके इंग्लैंड के बड़े दौरे पर रवाना होने वाली है। 1 जुलाई से शुरू हो रही भारत बनाम इंग्लैंड टी-20 सीरीज को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। लेकिन इस पूरे दौरे पर सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहे हैं सिर्फ 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। संभावना जताई जा रही है कि वैभव आयरलैंड दौरे पर ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लेंगे, जिसके ठीक बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उनकी असली ‘अग्निपरीक्षा’ होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में कई सीनियर चेहरे हैं, लेकिन हर किसी की नजरें इस जादुई युवा खिलाड़ी पर टिकी हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलटना जानता है।

क्यों मिलेगा वैभव को VVIP ट्रीटमेंट?

इस दौरे पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) वैभव सूर्यवंशी को एक खास वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड में होने वाले मैचों के दौरान वैभव के लिए एक अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। दरअसल, आईसीसी (ICC) और ईसीबी के नियमों के अनुसार, 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाकी सीनियर खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम दिया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के दौरान वैभव बाकी खिलाड़ियों के साथ ही ड्रेसिंग रूम शेयर करते दिखे थे, लेकिन इंग्लैंड बोर्ड इस मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

BCCI ने भी उठाया बड़ा कदम

वैभव की कम उम्र (15 साल) को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अपनी पॉलिसी में ढील दी है। बीसीसीआई इस दौरे पर वैभव के माता-पिता को भी टीम के साथ इंग्लैंड और आयरलैंड भेज रहा है, ताकि विदेशी माहौल और इतने बड़े स्तर के दबाव के बीच वैभव को होमली माहौल मिल सके।

IND vs ENG : टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

 

मुकाबला तारीख समय (IST) वेन्यू (स्थान)
पहला टी20 1 जुलाई रात 10:00 बजे डरहम
दूसरा टी20 4 जुलाई शाम 7:00 बजे स्ट्रैटफ़ोर्ड
तीसरा टी20 7 जुलाई रात 10:00 बजे वेस्ट ब्रिजफोर्ड
चौथा टी20 9 जुलाई रात 10:00 बजे ब्रिस्टल
पांचवां टी20 11 जुलाई शाम 7:00 बजे वेस्ट एंड
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ेः-

Uttam Ojha

उत्तम ओझा पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्हें खास तौर पर क्रिकेट न्यूज़, पॉलिटिकल अपडेट्स, वायरल मुद्दों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर लेखन का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और न्यूज़ पोर्टल्स के लिए कंटेंट राइटर एवं न्यूज क्रिएटर के रूप में कार्य किया है। यह तेज़ और सटीक खबरों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, मैच एनालिसिस और राजनीतिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा वायरल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी लगातार लेखन करते रहते हैं। वर्तमान में डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटर और न्यूज पब्लिशर के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Posts

IND vs ENG 1st T20I: टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नहीं, इस नेटवर्क पर दिखेगा लाइव मुकाबला; नोट कर लें समय और स्क्वाड

कब और कहां खेला जाएगा पहला टी-20 मैच? भारत और इंग्लैंड के बीच इस टी-20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट…

वैभव सूर्यवंशी की कामयाबी से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज..!

दिल्लीः- अंडर-19 वर्ल्ड कप में झंडे गाड़ने के बाद आईपीएल 2026 में अपनी धाक जमाने वाले 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस वक्त हर जगह छाए हुए हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *