अमेरिका-ईरान तनाव के बीच PM Modi की अहम मंत्रिपरिषद बैठक

नई दिल्लीः- PM Modi  ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए अहम फैसलों और चर्चा की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बैठक काफी महत्वपूर्ण और सकारात्मक रही, जिसमें आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और कारोबार के माहौल को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए जरूरी सुधारों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

PM Modi ने गुरुवार शाम ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। विदेश दौरे से लौटने के बाद हुई इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल हुए। यह साल 2026 की पहली पूर्ण मंत्रिपरिषद बैठक थी। इससे पहले ऐसी बैठक जून 2025 में आयोजित की गई थी।

PM मोदी का पोस्टः-

इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक बेहद सार्थक रही। उन्होंने बताया कि बैठक में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा देश में सुधारों की गति को और तेज करने पर भी मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श हुआ।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका-ईरान तनाव के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईंधन आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। सरकार इन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि देश की आर्थिक स्थिरता प्रभावित न हो।

ईंधन संरक्षण की अपीलः-

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने की अपील भी की है। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, ऑनलाइन मीटिंग्स बढ़ाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और कुछ समय तक गैर-जरूरी खरीदारी सीमित रखने की सलाह दी। सरकार का फोकस मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने पर है।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

Petrol-Diesel की कीमतों में लगातार हो रहा इज़ाफा

नई दिल्लीः- देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच Petrol-Diesel की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में…

WHO के Ebola emergency ऐलान के बाद भारत सतर्क, एडवाइजरी जारी

नई दिल्लीः- Ebola वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने लोगों को अफ्रीकी देशों- कांगो,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *