बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी: दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर

पटना :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज रविवार को 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं की इस परीक्षा में 81.79 % परीक्षार्थी पास, दो छात्राएं बनी स्टेट टॉपर टॉप 10 में 139 अभ्यर्थी, 57 छात्राएं।

मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2026 में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक पर कब्जा जमाया है। Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा जारी परिणाम के अनुसार जमुई की सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने 98.4% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है।

वहीं, बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने 489 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर दो परीक्षार्थी रहे – बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओमकार कुमार – जिन्होंने 488 अंक हासिल किए हैं।

इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में करीब 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,35,743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। हालांकि यह पिछले वर्ष 2025 के 82.11% की तुलना में लगभग 1% कम है।

टॉप-10 की सूची में इस बार कुल 139 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें टॉप-3 में 5 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 3 छात्राएं हैं। टॉप-5 में कुल 13 अभ्यर्थी हैं, जिनमें 7 लड़के शामिल हैं। वहीं रैंक 6 से 10 के बीच 126 छात्रों ने स्थान हासिल किया है।

4 लाख 43 हजार 723 अभ्यर्थी फर्स्ट डिविजन। 4 लाख 75 हजार 511 सेकेंड डिवीजन और 3 लाख 03 हजार 103 अभ्यर्थी थर्ड डिविजन लाया है। तो वहीं 13 हजार 406 अभ्यर्थियों ने पास किया है।

कुल मिलाकर इस बार के परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है, जिसने एक बार फिर राज्य में बेटियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को मजबूत किया है।

परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं ।

* biharboardonline.bihar.gov.in
* results.biharboardonline.com
* bsebexam.com
* matricbiharboard.com

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

डबल इस्तीफे से बिहार की राजनीति में होगी हलचल या BJP करेगी कोई नया खेल?

पटना:- बिहार की राजनीति में आज हलचल तेज हो गई है। लोगों के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि, क्या डबल इस्तीफे से बिहार की राजनीति में होगी…

सीवान में मानवता शर्मसार : स्कूल बस ड्राइवर ने 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया, हालत नाजुक

सीवान (बिहार):  जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में एक बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल बस के ड्राइवर ने अपने ही स्कूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *