Lucknow Rain Alert: लखनऊ में अभी दो दिन सताएगी भीषण गर्मी!

Lucknow Ka Mausam: लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 और 28 जून तक भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 29 जून से मौसम करवट लेगा और बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ लोगों को राहत मिलने की संभावना है. कई जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन तक तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस लोगों को परेशान कर सकती हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 27 और 28 जून तक हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी. हालांकि 29 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और मानसूनी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है.

27 और 28 जून तक रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और 28 जून को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन दोनों दिनों में आसमान साफ रहेगा और दोपहर के समय लू चलने की संभावना है. लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

29 जून से बारिश के साथ मिलेगी राहत

29 जून से लखनऊ (Lucknow Weather Update) में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगेगी. शाम या रात के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 30 जून और 1 जुलाई को गरज-चमक, तेज हवाओं और रुक-रुककर बारिश की संभावना है. इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और उमस से राहत मिलेगी.

इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने लखनऊ के अलावा गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बरेली, हाथरस, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर, फतेहपुर, मऊ, बलिया,चंदौली, वाराणसी (Varanasi Weather Update), प्रयागराज, झांसी, कानपुर और औरैया समेत कई जिलों में 29 जून से 1 जुलाई के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Related Posts

आया नगर में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन संध्या का जन मानस म्यूजिकल ग्रुप करेगा भव्य आयोजन

Krishna Janmashtami Delhi 2026: दिल्ली के आया नगर में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जन मानस म्यूजिकल…

16 दिनों बाद टूटा देवेंद्र महतो का अनशन: JSSC-CGL और TDPL परीक्षाएं रद, अब CID जांच पर टिकीं निगाहें

रांची:- झारखंड की राजधानी में बीते 25 जुलाई से चल रहे छात्र आंदोलन की जीत हुई। सरकार द्वारा विवादित परीक्षाओं को रद करने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *