IND vs AFG: धर्मशाला के बाद अब लखनऊ में ‘दंगल’, क्या आज ही सीरीज अपनी मुट्ठी में करेगी टीम इंडिया? देखिये लखनऊ के मौसम का क्या है इरादा

Ind vs Afg 2nd odi Match : भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। धर्मशाला में पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है, और रोहित-गिल की पलटन आज ही सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं कि आज इकाना की पिच और लखनऊ का मौसम कैसा रहने वाला है।

इकाना की पिच: स्पिनर्स का दिखेगा जलवा या बरसेंगे रन ? 

इकाना स्टेडियम की पिच को पारंपरिक रूप से धीमा माना जाता है। यहाँ की काली मिट्टी स्पिन गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप देती है। ऐसे में राशिद खान और भारतीय स्पिनर्स के बीच बीच के ओवरों में तगड़ी जंग देखने को मिलेगी। हालांकि, हाल ही में पिच में कुछ सुधार किए गए हैं जिससे बल्लेबाजों को भी मदद मिल रही है। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन के आसपास रहता है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है।

मौसम का हाल: बारिश का खतरा नहीं, लेकिन सताएगी ‘अग्निपरीक्षा’ जैसी गर्मी

धर्मशाला की तरह यहाँ बारिश का कोई खतरा नहीं है, यानी फैंस को पूरे 50 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। लेकिन खिलाड़ियों के लिए असली चुनौती लखनऊ की भीषण गर्मी होगी। दोपहर में तापमान 40 से 41°C तक जाएगा, और उमस के कारण मैदान पर यह 45°C जैसा महसूस होगा। शाम को थोड़ी राहत मिल सकती है, पर खिलाड़ियों का असली इम्तिहान इस तपती धूप में ही होगा।

क्या होगी टीम India के प्लेइंग 11 ?

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

कौन कर सकता आज डेब्यू ?

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा की प्रिंस यादव की एकाना स्टेडियम में ipl 2026 में अच्छा प्रदर्शन किये थे तो फैंस के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा की प्रिंस यादव आज odi में अपना डेब्यू कर सकते है

 

 

 

Uttam Ojha

उत्तम ओझा पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्हें खास तौर पर क्रिकेट न्यूज़, पॉलिटिकल अपडेट्स, वायरल मुद्दों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर लेखन का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और न्यूज़ पोर्टल्स के लिए कंटेंट राइटर एवं न्यूज क्रिएटर के रूप में कार्य किया है। यह तेज़ और सटीक खबरों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, मैच एनालिसिस और राजनीतिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा वायरल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी लगातार लेखन करते रहते हैं। वर्तमान में डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटर और न्यूज पब्लिशर के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Posts

CWG 2026: ग्लास्गो में जैस्मिन का ‘गोल्डन’ मुक्का! माइकेला वॉल्श को 5-0 से धूल चटाकर जीता सोना

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों का जलवा बरकरार है। 1 अगस्त का दिन भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया  जब स्टार बॉक्सर…

सहवाग से लेकर सूर्या तक: भारतीय T20 कप्तानी की वो कहानी, जो एक इत्तेफाक से शुरू होकर ‘बादशाहत’ तक पहुंची

Indian Team: आज जब हम भारतीय टी20 टीम को दुनिया की सबसे ताकतवर क्रिकेट टीमों में गिनते हैं, तो लगता है कि यह सफर हमेशा से इतना ही चमकदार रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *