‘आरी-आरी’ गाने पर PM मोदी के साथ नजर आए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

नई दिल्लीः-  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ अपनी मुलाकात का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेता बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 के चर्चित गाने ‘आरी-आरी’ की धुन पर नजर आ रहे हैं। मैक्रों की इस पोस्ट को भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होते संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने इसे दोनों देशों के नेताओं के बीच बेहतर व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंधों का संकेत बताया है।

मोदी-मैक्रों बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

नीस में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक और परिणामोन्मुख रही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस ने अपनी लंबे समय से चली आ रही मित्रता को और आगे बढ़ाते हुए संबंधों को एक विशिष्ट व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और नवाचार जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

भारत-फ्रांस आर्थिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम

PM मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भारत और फ्रांस आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति देगा।

इसके अलावा दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals), उन्नत तकनीक और सप्लाई चेन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए आर्थिक सुरक्षा संवाद (Economic Security Dialogue) शुरू करने पर भी सहमति जताई है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को भी सहयोग के नए क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है।

मैक्रों की सेल्फी और मोदी का जवाब बना चर्चा का विषय

इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए सिर्फ एक शब्द, “Nice” लिखा था। इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए PM मोदी  ने कहा कि नीस में उनसे मुलाकात करना बेहद सुखद रहा।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि यात्रा का पहला चरण सफल और सार्थक रहा तथा भारत-फ्रांस साझेदारी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी।

संयुक्त बयान में व्यापार, रेलवे और एविएशन पर जोर

इस बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर जोर दिया। बयान में कहा गया कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए व्यापार और निवेश बढ़ाने का बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

इसके अलावा लघु एवं मध्यम उद्योग (SMEs), एविएशन और रेलवे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने कानपुर में एरोनॉटिक्स स्किलिंग के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के समझौते का स्वागत किया।

संयुक्त बयान के अनुसार, भारत और फ्रांस ने आर्थिक सुरक्षा, सप्लाई चेन की मजबूती और महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है।

भारत-फ्रांस संबंधों को मिला नया संदेश

राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा साझा किया गया वायरल वीडियो और दोनों नेताओं के बीच हुई व्यापक बातचीत यह संकेत देती है कि भारत और फ्रांस न केवल रणनीतिक साझेदार हैं, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं। कूटनीतिक सहयोग से लेकर व्यापार, तकनीक और रक्षा तक, दोनों देशों के रिश्ते लगातार नए आयाम हासिल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *