दिल्ली में बंगला और Z+ Security: क्या नीतीश पर बढ़ रहा BJP का प्रभाव?

पटना:- बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में Z+ Security और टाइप-8 कैटेगरी का बंगला नंबर-9 आवंटित किया गया है। साथ ही उन्हें अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था भी दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह केवल प्रोटोकॉल है ? या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? आगे समझते हैं कि आखिर ये कैसा राजनीतिक संकेत है।

बंगला या पावर सिग्नल ?

आपको बता दे कि टाइप-8 श्रेणी का बंगला आम तौर पर देश के बेहद प्रभावशाली नेताओं को मिलता है। ऐसे में सवाल यह है कि एक राज्यसभा सांसद के तौर पर इतनी उच्च श्रेणी की सुविधा क्या सामान्य प्रक्रिया है, या फिर केंद्र की ओर से विशेष “तवज्जो” दी जा रही है?

आलोचकों का मानना है कि यह सिर्फ आवास नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संकेत है – जो यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार, खासकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), नीतीश कुमार को अपने प्रभाव क्षेत्र में बनाए रखना चाहती है

सुरक्षा: जरूरत या रणनीति?

नीतीश कुमार को दी गई सुरक्षा व्यवस्था भी कई सवाल खड़े करती है: Z+ Security, 58 कमांडो का घेरा, केंद्रीय बल (CRPF) सुरक्षा। आम तौर पर इतनी सख्त सुरक्षा उन नेताओं को मिलती है जो राष्ट्रीय स्तर पर बेहद संवेदनशील या महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में आलोचकों का कहना है कि यह सुरक्षा “राजनीतिक मैसेजिंग” का बड़ा हिस्सा भी हो सकती है।

विपक्ष का हमला

बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समेत जनसुराज, कांग्रेस और लेफ्ट जैसे विपक्षी दल लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि :- BJP ने नीतीश कुमार को “राजनीतिक रूप से नियंत्रित” कर लिया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) को कमजोर करने की रणनीति पर काम हो रहा है। तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पहले ही कह चुके हैं कि – नीतीश कुमार अब स्वतंत्र फैसले नहीं ले पा रहे, बल्कि BJP के इशारों पर चल रहे हैं।

बिहार को दो गुजराती चला रहे हैं। बिहार की कमान केंद्र के हाथों में है। बिहार का रिमोट दिल्ली में है। इस तरह के तमाम आरोपों को देखने/सुनने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि क्या यह सिर्फ प्रोटोकॉल है या कुछ और?

क्या यह सिर्फ प्रोटोकॉल है?

हालांकि, कुछ राजनीतिक जानकार इस पूरे मामले को सामान्य प्रक्रिया बताते हैं। उनका कहना है कि: – राज्यसभा सांसद के तौर पर यह सुविधा नियमों के तहत मिलती है। सुरक्षा भी खतरे के आकलन के आधार पर तय होती है, लेकिन सवाल यह है कि – क्या हर सांसद को ऐसी ही उच्च स्तरीय सुविधा मिलती है?और अगर नहीं, तो फिर नीतीश कुमार को ही क्यों?

दिल्ली से बिहार पर नियंत्रण?

विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में मजबूत उपस्थिति के जरिए – नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही बिहार की राजनीति पर भी “रिमोट कंट्रोल” बनाए रख सकते हैं। आलोचक इसे BJP की “डबल स्ट्रैटेजी” बताते हैं – जहां एक तरफ सहयोगी दल को साथ रखा जाता है, वहीं दूसरी तरफ उसे धीरे-धीरे कमजोर भी किया जाता है

निष्कर्ष

दिल्ली में मिला आलीशान बंगला और Z+ Security की व्यवस्था केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे गहरे राजनीतिक संकेत भी नजर आते हैं। क्या यह सम्मान है या नियंत्रण की रणनीति? क्या बीजेपी अपने सहयोगियों को मजबूत कर रही है या धीरे-धीरे अपने प्रभाव में ले रही है? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में बिहार और राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेंगे।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

BBAU दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्टों की नाराजगी, 22 छात्रों को ही मंच से सम्मान..?

लखनऊ:- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) का 11वां दीक्षांत समारोह आज 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप…

Subhash Chandra Insolvency: ₹22,006 करोड़ के दावे के सामने ₹6.5 करोड़, NCLT के फैसले पर सवाल

नई दिल्ली:- भारत की कॉरपोरेट डेट रिकवरी व्यवस्था में शायद ही कोई मामला इतना बड़ा अंतर दिखाता हो- ₹22,006 करोड़ के admitted claims के सामने महज ₹6.5 करोड़ का repayment…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *