UP Panchayat Chunav वोटर लिस्ट का प्रकाशन 22 अप्रैल को होगा

लखनऊः– उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने आगामी UP Panchayat Chunav की तैयारियों को गति देते हुए मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के अनुसार, अब 22 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जो चुनाव प्रक्रिया का अहम आधार मानी जा रही है।

क्या है नया कार्यक्रमः-

आपको बता दे कि जारी अधिसूचना के मुताबिक, 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूची से जुड़े सभी तकनीकी और प्रशासनिक कार्य पूरे किए जाएंगे। इसमें मतदान केंद्रों का निर्धारण, वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची का कंप्यूटरीकरण और फोटोयुक्त सूची तैयार करना शामिल है। इसके बाद 22 अप्रैल को संशोधित सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

आयोग ने यह साफ किया है कि पहले जारी कार्यक्रम में कुछ प्रशासनिक कारणों और कर्मियों की कमी के चलते बदलाव करना पड़ा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त Raj Pratap Singh के निर्देश पर नई समय-सारणी लागू की गई है।

हम सभी को पता है कि मतदाता सूची किसी भी चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। सही और अपडेटेड सूची के बिना निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। आयोग ने जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करें और किसी भी लापरवाही से बचें।

साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने नाम की जांच जरूर करें। यदि किसी का नाम छूट गया हो या कोई त्रुटि हो, तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है।

पंचायत चुनाव का महत्वः-

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव ग्रामीण लोकतंत्र की नींव माने जाते हैं। राज्य में हजारों ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर चुनाव होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मतदाता भाग लेते हैं। पिछली बार भी इन चुनावों में व्यापक भागीदारी देखने को मिली थी।

Election Commission of India के दिशा-निर्देशों के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो।

UP Panchayat Chunav में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव की अगली प्रक्रिया- जैसे आचार संहिता लागू होना और मतदान तिथियों की घोषणा की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। ऐसे में यह पुनरीक्षण प्रक्रिया आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों का अहम चरण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

गंभीर आरोपों के घेरे में Bihar BJP का नया सम्राट

पटना:-  Bihar BJP की राजनीति में एक बड़े बदलाव के बीच सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही विवादों और आरोपों से घिरा हुआ भी।…

Farmer ID नहीं तो बंद होंगे लाभ के रास्ते, Digital सुधार या किसानों पर नया दबाव ?

नई दिल्ली:- भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों की स्थिति सुधारना हमेशा से सरकारों की प्राथमिकता रही है। केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर किसानों की आय बढ़ाने, खेती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *