म ने दो गानों में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों में लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्लीः-  राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दो चर्चित गानों ‘तत्तिरी/ततिहारी’ और ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में कथित अश्लीलता और अभद्रता को लेकर मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने दोनों मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कलाकारों और निर्माताओं को तलब किया है।

‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर सख्त टिप्पणीः-

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर आयोग ने कहा है कि इसकी सामग्री यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक प्रतीत होती है, जो कानून के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन कर सकती है। आयोग के अनुसार, यह सामग्री भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और POCSO अधिनियम के तहत आपत्तिजनक हो सकती है।

इस मामले में आयोग ने नोरा फतेही, रकीब आलम, संजय दत्त, निर्माता वेंकट के. नारायण और निर्देशक किरण कुमार को समन जारी किया है। सभी को 24 तारीख को आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

‘तत्तिरी/ततिहारी’ गीत भी जांच के दायरे में

वहीं, ‘तत्तिरी/ततिहारी’ गीत को लेकर भी आयोग ने आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने की बात कही है। आयोग के अनुसार, यह गीत भी महिलाओं के अश्लील चित्रण और अभद्र प्रस्तुति से जुड़ी कानूनी धाराओं का उल्लंघन करता है।

इस मामले में बादशाह (आदित्य पारीक सिंह सिसोदिया), निर्देशक माही संधू और जोबन संधू तथा निर्माता हितेन को समन जारी किया गया है। इन्हें 25 तारीख को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

आयोग का कड़ा संदेशः-

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक सामग्री को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर सामाजिक मर्यादाओं और कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के बाद आयोग इस मामले में संबंधित एजेंसियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिफारिश कर सकता है। यह कदम डिजिटल और मनोरंजन उद्योग में सामग्री के नियमन को लेकर एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ेः-

Related Posts

NDA में कुशवाहा की घटती सियासी पकड़? MLC चुनाव में हाशिये पर RLM..!

पटना :- बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव ने NDA  के अंदरूनी शक्ति संतुलन को एक बार फिर उजागर कर दिया है। 9 नियमित और…

RBI MPC Meeting 2026: रेपो रेट पर शुक्रवार को बड़ा फैसला

नई दिल्लीः-  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो गई है। इस बैठक पर देशभर के निवेशकों, उद्योग जगत और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *