Dambulla controversy: हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी की ‘बदतमीजी’ पर भड़के कोच बहुतुले, दिया करारा जवाब !

दांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला अब एक बड़े विवाद में बदल चुका है। सुपर ओवर में मिली हार के बाद मैदान पर भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबागे के बीच तीखी झड़प हो गई। अब इस पूरे बवाल पर इंडिया-ए के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने चुप्पी तोड़ते हुए श्रीलंकाई टीम को तगड़ा आईना दिखाया है।

मैदान पर क्या हुआ था? क्यों बढ़ा बवाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच जीतने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलंबागे ने 14 साल के युवा भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर फब्ती कस्ती हुए कहा मैच खत्म हो गया है अब तुम घर जाओ। इस स्लेजिंग से सूर्यवंशी का पारा चढ़ गया। देखते ही देखते दोनों खिलाड़ी शारीरिक रूप से आमने-सामने आ गए। गनीमत रही कि बाकी खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया वरना बात और बिगड़ सकती थी।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी तमीज सीखनी होगी

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है जिस पर कोच बहुतुले ने दोटूक बात कही। उन्होंने कहा यह एक दुर्भाग्यपूर्ण वाकया था लेकिन बिना पूरी सच्चाई जाने किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। मैं वैभव को जानता हूं, वह बेहद शांत लड़का है।

बहुतुले यहीं नहीं रुके उन्होंने श्रीलंका टीम के रवैये पर उंगली उठाते हुए कहा कि मैदान पर सही बर्ताव दोनों तरफ से होना चाहिए। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी यह सिखाया जाना चाहिए कि मैदान पर कैसे व्यवहार करना है। यह बात हमारे ऊपर भी उतनी ही लागू होती है

आगे क्या ?

कोच ने साफ किया कि वैभव अभी युवा हैं और देश के लिए खेलने की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस मुद्दे पर उनसे बात की जाएगी और सीनियर कोच उन्हें चीजें समझाएंगे। बहरहाल, इस हार और विवाद ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल की रेस को बेहद दिलचस्प और तनावपूर्ण बना दिया है।

Uttam Ojha

उत्तम ओझा पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्हें खास तौर पर क्रिकेट न्यूज़, पॉलिटिकल अपडेट्स, वायरल मुद्दों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर लेखन का अनुभव है। इन्होंने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और न्यूज़ पोर्टल्स के लिए कंटेंट राइटर एवं न्यूज क्रिएटर के रूप में कार्य किया है। यह तेज़ और सटीक खबरों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, मैच एनालिसिस और राजनीतिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा वायरल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी लगातार लेखन करते रहते हैं। वर्तमान में डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटर और न्यूज पब्लिशर के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Posts

CWG 2026: ग्लास्गो में जैस्मिन का ‘गोल्डन’ मुक्का! माइकेला वॉल्श को 5-0 से धूल चटाकर जीता सोना

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों का जलवा बरकरार है। 1 अगस्त का दिन भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया  जब स्टार बॉक्सर…

सहवाग से लेकर सूर्या तक: भारतीय T20 कप्तानी की वो कहानी, जो एक इत्तेफाक से शुरू होकर ‘बादशाहत’ तक पहुंची

Indian Team: आज जब हम भारतीय टी20 टीम को दुनिया की सबसे ताकतवर क्रिकेट टीमों में गिनते हैं, तो लगता है कि यह सफर हमेशा से इतना ही चमकदार रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *